Kia Carens Car:नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक और शानदार आर्टिकल में दोस्तों अगर आप नई करो का सोक रखते तो यह लेख बेहद खाश होने वाला है,क्योंकि दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर Kia Carens Car को इस साल अपनी कैरेंस MPV में एक बड़ा मिड-लाइफ अपडेट लाने के लिए तैयार है, तो आइए जानते हैं.इसके बारें में
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर किआ इस साल अपनी कैरेंस MPV में एक बड़ा मिड-लाइफ अपडेट लाने के लिए तैयार है। 2025 किआ कैरेंस फेसलिफ्ट की आधिकारिक लॉन्च तिथि की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपडेटेड मॉडल अगस्त तक सड़कों पर आ सकता है।
90 kmpl के जबरदस्त Mileage साथ मार्केट में लांच हुई Hero Splendor की जबरदस्त बाइक, देखें कीमत और फीचर्स
किआ कैरेंस का डिज़ाइन और लुक्स
दोस्तों आने वाली नई किआ कैरेंस की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में इसका नया फ्रंट लुक दिखाया गया है, जिसमें EV5 से प्रेरित लाइटिंग सेटअप शामिल है। इसमें स्टार मैप LED एलिमेंट के साथ त्रिकोणीय हेडलैंप दिए गए हैं। ब्लैक-आउट A, B और C पिलर, डोर हैंडल, बॉडी क्लैडिंग और डोर साइड मोल्डिंग पहले जैसी ही हैं। हालाँकि, इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील दिए गए हैं। रियर प्रोफाइल को भी LED स्ट्रिप्स, नए डिज़ाइन के बंपर और टेललैंप से अपडेट किया जाएगा।
किआ कैरेंस का फीचर्स और सेफ्टी
किया कैरेंस में सेफ्टी को प्राथमिकता दी गई है। इसमें 6 एयरबैग, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), हिल असिस्ट, ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
किआ कैरेंस का इंजन और परफॉर्मेंस
नई कैरेंस में इंजन और गियरबॉक्स का संयोजन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। नई 2025 किआ कैरेंस फेसलिफ्ट 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115PS/144Nm), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160PS/253Nm) और 1.5L डीजल (116PS/250Nm) इंजन विकल्पों के साथ आएगी। 6-स्पीड गियरबॉक्स स्टैण्डर्ड होगा, जबकि 1.5L टर्बो पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में क्रमशः 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें , किआ कैरेंस कार अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है। 2022 में लॉन्च होने के बाद से, इसने घरेलू बाजार में 200,000 बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कैरेंस ने लॉन्च के 16 महीनों के भीतर अपनी पहली 100,000 यूनिट बेचीं और अगले 14 महीनों में अगली 100,000 यूनिट बेचीं।
| Home | Click Here |
| Whatsapp Group | Click Here |