Hamraaz-दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह वेब पोर्टल भारतीय सेना के जवानों की सुविधा के लिए बनाया गया है। इससे जवान अपनी सेवाओं के बारे में बता सकते हैं, प्रमोशन की जानकारी, पद की जानकारी और पे स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। हमराज़ वेब (Hamraaz Portal) पोर्टल से फॉर्म-16 भी डाउनलोड किया जा सकता है।

पोर्टल को असिस्टेंट और जनरल मैनेजर (एमपी-8) की टीम ने बनाया है। आम नागरिक हमराज़ वेब का इस्तेमाल नहीं करते। यहाँ हम आपको हमराज़ वेब, हमराज़ पे-स्लिप और हमराज़ पर्सनल लॉगिन के बारे में बताएँगे। हम आपको बताएँगे कि इस पोर्टल से आप अपनी पे-स्लिप कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
Features of Hamraaz Login Portal
सैनिकों के लिए हमराज़ वेब पोर्टल की कुछ बेहतरीन विशेषताएं इस प्रकार हैं। यह पोर्टल सभी सैनिकों के लिए काम आसान बनाता है। और इसमें लॉगिन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया नीचे की और दी गई है
- Services Information: सैनिक हमराज़ लॉगिन पर अपनी पोस्टिंग, पदोन्नति और अन्य सेवाओं के बारे में नवीनतम अपडेट पा सकते हैं। पोर्टल पर सैन्य करियर के बारे में नवीनतम विकल्प भी हैं।
- Salary details:सैनिक हमराज़ पोर्टल पर अपनी पेस्लिप और वेतन विवरण देख सकते हैं। इससे उनकी आय और कटौतियों का रिकॉर्ड बनाए रखना आसान हो जाता है।
- Personal Info:वे इस पोर्टल पर अपनी प्रोफ़ाइल में संग्रहीत सभी व्यक्तिगत डेटा देख सकते हैं। इससे उन्हें अपने रैंक और पदोन्नति के बारे में नवीनतम जानकारी मिलती है।
- Leave Management:हमराज़ वेब पोर्टल का उपयोग करके आप सैनिक छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और फिर इसकी स्वीकृति की पुष्टि कर सकते हैं। पोर्टल उनकी छुट्टी की सूचना देता है।
- Training & Courses:पोर्टल पर भारतीय सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पूरा विवरण है। इसमें व्यक्तिगत सेना प्रशिक्षण भी शामिल है।
- Complaint Cell:सैनिक किसी भी मुद्दे पर उच्च अधिकारियों से पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि शिकायतों का उच्च-श्रेणी के अधिकारियों द्वारा तुरंत समाधान किया जाए।
Hamraaz Login प्रक्रिया:
- सबसे पहले आप आधिकारिक पोर्टल – https://hamraazmp8.gov.in/ पर विजिट करें।
- पहली बार उपयोगकर्ताओं को अपनी जानकारी जैसे आधार नंबर और अन्य सेवा विवरण दर्ज करके रजिस्टर करना होता है।
- यूजर आईडी आमतौर पर आपका पैन नंबर होता है। रजिस्ट्रेशन के दौरान चुना गया पासवर्ड डालें।
- इसके बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कैप्चा कोड भरें।
- लॉगिन करने के बाद, आप डैशबोर्ड तक पहुंच सकते हैं।
- पासवर्ड भूलने पर:”Forgot Password” विकल्प का उपयोग करके नया पासवर्ड सेट किया जा सकता है।
लॉग इन करने से पहले कृपया निम्नलिखित जांचें:
- आप सिर्फ अधिकृत लिंक का उपयोग करेंगे: नियमित रूप से https://hamraazmp8.gov.in पर
- यदि उपलब्ध हो तो डिवाइस सॉफ़्टवेयर और ऐप अपडेट करें।
- इंटरनेट को सार्वजनिक नेटवर्क से कनेक्ट न करें।
- अज्ञात लिंक या अटैचमेंट न खोलें।
- ब्लूटूथ, वाई-फाई और लोकेशन सेवाएँ बंद करें।
- डिवाइस को हर हफ़्ते रीबूट करें।
- अधिकृत ऐप केवल आधिकारिक स्टोर से ही डाउनलोड करें।
- डिवाइस को पिन से लॉक करें।
- इस वेबसाइट का उपयोग करने के बाद ठीक से लॉगआउट करें।
PaySlip/Form 16 डाउनलोड
- लॉग इन करने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा. मेनू सेक्शन में PaySlip या Form 16 पर क्लिक करें।
- अब महीने का चयन करें और “डाउनलोड PaySlip” पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेस्लिप आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगी। आप इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करेंगे, जिसे देखने के लिए आपको अपना पेस्लिप पासवर्ड डालना होगा।
नोट – पे-स्लिप पासवर्ड में आपके पैन कार्ड के शुरुआत के चार अक्षर और आपकी आवेदन की तिथि DD/MM/YY के फॉर्मेट में होती है।
अगर कोई सैनिक भाई अपनी पे स्लिप डाउनलोड करना चाहता है तो उसे पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद उसे यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिससे वह लॉग इन करके अपनी पे स्लिप देख सकेगा।
Hamraaz PaySlip Details
सैनिक भाई की पे स्लिप में कई कटौतियों और भुगतानों की जानकारी होती है, लेकिन सबसे नीचे कुल कटौतियों और बैंक को किए गए भुगतानों की जानकारी होती है। भारतीय सैनिकों की पे स्लिप में कई अलग-अलग भत्ते दर्ज होते हैं। इनमें से महत्वपूर्ण खर्चे निम्नलिखित हैं:
- वर्दी भत्ता
- रिस्क भत्ता
- बॉर्डर भत्ता
- फील्ड क्षेत्र भत्ते
- 2 साल का अध्ययन
- परिवहन भत्ता
- हाई एल्टीट्यूड भत्ता
- सियाचिन
- 20 दिन का आकस्मिक अवकाश
- 300 दिनों की जमा छुट्टी का पूरा वेतन
- महंगाई भत्ता, आदि।
Hamraaz App Download
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में कोई भी वेब ब्राउज़र खोलें (जैसे Google Chrome)।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://hamraazmp8.gov.in/ पर जाएं।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि : यह ऐप Google Play Store पर उपलब्ध नहीं है, इसे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
- आपको वेबसाइट के होम पेज पर “Download Hamraaz App” का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- सबसे लेटेस्ट वर्ज़न (जैसे Hamraaz App v7.0 या v8.0) को डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- APK फाइल डाउनलोड होने के बाद, “Downloads” फोल्डर में जाएं और फाइल पर क्लिक करें।
- यदि आपका फोन “Unknown Sources” से इंस्टॉलेशन की अनुमति नहीं देता है, तो:
- सेटिंग्स > सिक्योरिटी > Unknown Sources को इनेबल करें।
- इसके बाद ऐप को इंस्टॉल करें।
- ऐप इंस्टॉल होने के बाद, इसे खोलें और लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी (जैसे पैन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें
Hamraaz App (Discontinued)
Hamraaz मोबाइल ऐप को 31 मार्च 2023 से बंद कर दिया गया है। ऐसे में सभी को सलाह दी जाती है कि इस ऐप को कहीं से भी डाउनलोड न करें, साथ ही कहीं से भी अपना पैन कार्ड और बैंक डेटा न दें।
उद्देश्य:-
Hamraaz पोर्टल डिजिटल सेवाओं के माध्यम से भारतीय सेना के जवानों को विभिन्न प्रशासनिक और व्यक्तिगत जानकारी देना चाहता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना और कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी विवरण और लाभों को आसानी से मिलाना है।
भारत के सैनिक इस पोर्टल से अपनी PaySlip, Form 16, पोस्टिंग, शिकायत और अन्य जानकारी पा सकते हैं। सैन्य कर्मियों के लिए यह एप्लिकेशन बहुत फायदेमंद है।
Hamraaz Web Portal पर उपलब्ध सेवाएँ
Hamraaz Web Portal की सभी सेवाएँ यहां सूचीबद्ध हैं।
| Notifications | PPO Details/AGI Claims |
| Part 2 Order Details | Fund Withdrawal Status |
| PaySlip/Form 16 | Grievances |
| inbox | Family Details |
| Leave Encashment | My Profile |
| Service Voter | Change Fund Subscription |
| Change Password | Policy/Information |
| Feedback Suggestions | PAO (OR) Obsn |