Farmer Registry up Status:यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब वे घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से आसानी से किसान आईडी कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। सरकार ने एक डायरेक्ट लिंक जारी किया है, जिसके जरिए आप अपने आधार नंबर से जान सकते हैं कि आपका किसान आईडी कार्ड पहले से बना हुआ है या नहीं, या अगर आपने अभी आवेदन किया है तो उसका स्टेटस क्या है। इसके अलावा आप यह भी चेक कर सकते हैं कि आपके किसान आईडी कार्ड को सरकार की तरफ से मंजूरी मिली है या नहीं। तो चलिए जानते हैं

किसान भाइयों सरकार द्वारा शुरू की गई यह सुविधा किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है, खासकर उन किसानों के लिए जिन्होंने अभी-अभी किसान आईडी के लिए आवेदन किया है या जिनका कार्ड अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। इस प्रक्रिया से किसानों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे बस एक क्लिक में अपनी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
फार्मर आईडी कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें ?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका किसान आईडी कार्ड बना है या नहीं तो इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे
- ध्यान रहे अगर आप भी किसान रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तो देखिए, आपको लाखों का नुकसान हो सकता है।
- फार्मर आईडी कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको upfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको आपको किसान आईडी कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक मिलेगा। ध्यान रहे कि आपको सही लिंक पर क्लिक करना है, क्योंकि दूसरे लिंक पर जाने से आपको सही जानकारी नहीं मिलेगी।
- अब आप पोर्टल पर जाएंगे तो आपको आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी नंबर डालने का ऑप्शन मिलेगा। अगर आपने आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन कराया है तो आपको उस ऑप्शन को चुनना होगा और अपना आधार नंबर डालना होगा।
- किसान अपना आधार नंबर डालने के बाद चेक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने किसान आईडी कार्ड का स्टेटस दिखाई देगा। अगर आपका किसान आईडी कार्ड पहले से बना हुआ है और अप्रूव हो चुका है तो आपको अप्रूव या एक्सेप्टेड स्टेटस दिखाई देगा। अगर कार्ड में कोई दिक्कत है या इसे रिजेक्ट कर दिया गया है तो आपको रिजेक्ट या पेंडिंग स्टेटस दिखाई देगा।
किसान आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें किसान आईडी कार्ड का स्टेटस चेक करने के बाद अगर आपका कार्ड अप्रूव हो गया है तो आप इसे डाउनलोड करना चाहेंगे। हालांकि फिलहाल सरकार ने किसान आईडी कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी नहीं किया है। सरकार जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू करने जा रही है और इसके बाद आप घर बैठे ही अपना किसान आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
फार्मर रिजेक्ट फॉर्म रिजेक्ट होने पर किया करें
किसान भाइयों अगर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो गया है तो दोबारा अप्लाई करें, नहीं तो अपने जगह के लेखपाल से संपर्क करें, आपका फॉर्म सही कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
अगर आप सभी को नहीं पता है जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने किसानों के लिए यह कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। जैसे कि पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जल्द ही आने वाली है, इसलिए सभी किसान अपने किसान आईडी कार्ड का स्टेटस चेक कर लें और जरूरत पड़ने पर बनवा लें।
अगर आपने अभी तक अपना किसान आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको जल्द से जल्द बनवाना होगा। इसके लिए पोर्टल पर दी गई जानकारी का पालन करें और दो मिनट में अपना किसान आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। इस नई सुविधा से किसानों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें किसान आईडी कार्ड के लिए लंबी प्रक्रियाओं से गुजरने की जरूरत नहीं है। वे केवल मोबाइल या कंप्यूटर से अपने आधार नंबर के जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह डिजिटल पहल किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ जल्दी और आसानी से मिल सकेगा।
| Home | Click Here |
| Farmer Registry up Status | Click Here |