Farmer Registry up 2025:किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और अन्य सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, में पंजीकरण कराना होगा। यह पूर्व रजिस्ट्री 15 जनवरी 2025 तक की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री, में पंजीकरण कराने वाले किसानों को अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री कैसे करने आज आपको इस लेखा में बताने वाले है चलिए जानते फार्मर पंजीकरण कैसे करना हैं.

अगर देखा जाएं तो फार्मर रजिस्ट्री किसानों और अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गई है। सर्वर की समस्या के कारण किसान रजिस्ट्री की गति नहीं बढ़ पा रही है। कृषि विभाग के साथ ही राजस्व और पंचायत विभाग के कर्मचारी दिन-रात किसानों का पंजीकरण करने में जुटे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री मामले में यूपी के कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर किसानों की किसान रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों से सूचना मिली है कि दिन में सर्वर काम नहीं कर रहा है, इसलिए सभी सीएचसी केंद्रों को रात में सीएचसी केंद्र खुला रखने के आदेश दिए गए हैं। डॉ. तोमर का कहना है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी किसान रजिस्ट्री नहीं कराई है, वे जल्द करा लें। लेखपाल और जन सेवा केंद्र के जरिए डिजिटल किसान रजिस्ट्री कराई जा रही है। किसान मोबाइल एप के जरिए खुद भी किसान आईडी बना सकते हैं।
फार्मर रजिस्ट्री क्यों जरुरी हैं.
खबर है कि कृषि निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि डिजिटल किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry up 2025)पीएम किसान सम्मान निधि योजना के साथ ही फसल ऋण और केसीसी का लाभ दिलाने के साथ ही फसल बीमा और आपदा प्रबंधन क्षतिपूर्ति अंकित करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके बनने के बाद लाभार्थी के बार-बार सत्यापन की जरूरत खत्म हो जाएगी।
फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानो मिलेंगे सरकारी योजनाओं का लाभ
आपको बता दें कि किसान रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे और निर्बाध रूप से मिल सकेगा। यह पहल किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ऐसे में जिलाधिकारियों, ग्रामीण क्षेत्रों में सहायक कर्मियों और स्वयंसेवी संगठनों की मदद से अभियान को गति दी जा रही है।
किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण करवाएं
किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और अन्य सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसानों को किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण कराना होगा। यह किसान रजिस्ट्री 15 जनवरी 2025 तक कराई जाएगी। किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने वाले किसानों को अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। पंजीकरण कराने के लिए किसान इस योजना के लिए बनाए गए पोर्टल upfr.agristack.gov.in और मोबाइल ऐप Farmer Registry UP के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
इसके अलावा किसान जिले में संचालित जन सेवा केंद्रों (सीएससी) का उपयोग कर निर्धारित शुल्क देकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जहां जन सेवा केंद्र से पंजीकरण कराया जा सकता है। आपको जन सेवा केंद्र पर खतौनी, परिवार पहचान पत्र संख्या या राशन कार्ड, आधार और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की प्रति लेकर जाना होगा।