Farmer Registry Portal:ठंड में फार्मर रजिस्ट्री के लिए ठिठुरते हैं किसान, पोर्टल रहा डाउन

February 14, 2025

Farmer Registry Portal:किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल (Farmer Registry Portal)पर अपलोड नहीं हो पा रही है। सर्वर की समस्या के कारण प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत आ रही है। सुबह कड़ाके की ठंड में जनसुविधा केंद्रों पर पहुंचे अधिकांश किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। सर्वर पर लोड अधिक होने के कारण साइट बंद रहती है। वहीं रात में भी शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन की समस्या बनी हुई है। दरअसल, पिछले कई दिनों से किसान पंजीकरण के लिए किसान जनसुविधा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। किसान पंजीकरण न होने से किसानों को यह भी डर सता रहा है कि कहीं किसान सम्मान निधि भी न फंस जाए। यही वजह है कि किसानों के चेहरों पर बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।

Farmer Registry Portal

किसान रात में कतार में लगने को मजबूर

शुक्रवार को डीएम के आदेश पर दीनशाह गौरा ब्लाक के बीक चरुहार में ग्राम प्रधान सतीश कुमार के दरवाजे पर रात आठ बजे किसान पंजीकरण के लिए कैंप लगाया गया। कड़ाके की ठंड में किसान कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रात 11 बजे कतार में खड़े गोड़ा गांव के किसान अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह आठ बजे से कतार में खड़े हैं। सर्वर धीमा होने के कारण दिक्कत हो रही है। पास में खड़े भोल शंकर त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

 फार्मर रजिस्ट्री के लिए रात में लगा शिविर

देदूर पंचायत में गुरुवार रात किसान पंजीकरण के लिए शिविर लगाया गया था। रात एक बजे गांव के अशोक कुमार अलाव के पास बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रातभर खेत में फसल की रखवाली करते हैं। रात में शिविर लगने की जानकारी मिली तो वे आ गए, लेकिन किसान पंजीकरण नहीं हो सका।

रात में भी सर्वर रहा डाउन

रात के 11 बज रहे थे। जन सेवा केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। 12 बजे साइट चालू हुई और काम शुरू हुआ। किसान पंजीकरण कराने आए किसान उमेश यादव ने बताया कि रात में पंजीकरण के लिए बुलाया गया है, लेकिन सर्वर (Farmer Registry Portal) बहुत धीमा चल रहा है। 10 दिन से लगातार दौड़ रहा हूं। ठंड के कारण तबीयत भी खराब है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जन सेवा केंद्र के बाहर 20 लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

Home Click Here
Farmer Registry UP Click Here
Farmer Registry UP csc Click Here

Search Jobs

Search by Type

Railway Jobs | Police Jobs | Postal Jobs

Vishal Mega Mart Jobs 2026: Apply for 25,000+ Posts

Updated on

December 19, 2025

Job Type

Sarkari / Private Jobs

Qualification

8th/10th pass

Salary

35,000/- Per Month

Jio-Mart Recruitment – Apply Now

Updated on

December 18, 2025

Job Type

Uncategorized

Qualification

Salary

Hospital Jobs For Male/ Female : Apply Now

Updated on

December 12, 2025

Job Type

job

Qualification

Salary

Hospital Jobs For Male/ Female : Apply Now

Updated on

December 12, 2025

Job Type

job

Qualification

Salary